Saturday, April 11, 2026
HomeUncategorizedबेमेतरा : जिले में अब तक 588313 मेट्रिक टन धान का उपार्जन

बेमेतरा : जिले में अब तक 588313 मेट्रिक टन धान का उपार्जन

खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर जिले के पंजीकृत किसानों से अब तक 5 लाख 88 हजार 313 मेट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। बेमेतरा जिले में चालू सीजन के दौरान 102 सहकारी समितियों के अन्तर्गत 125 धान उपार्जन केन्द्रों में धान का उपार्जन समर्थन मूल्य पर किया जा रहा है। किसानों से धान की खरीदी शासकीय अवकाश को छोड़कर प्रत्येक सोमवार से शुक्रवार तक की जा रही है। राज्य शासन द्वारा 31 जनवरी 2023 तक समर्थन मूल्य पर धान का उपार्जन किया जायेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular