Monday, April 6, 2026
HomeUncategorizedरायपुर पुलिस का नशा के विरूद्ध व्यापक जागरूकता अभियान ‘‘हैलो जिंदगी’’ के...

रायपुर पुलिस का नशा के विरूद्ध व्यापक जागरूकता अभियान ‘‘हैलो जिंदगी’’ के दौरान चारपहिया वाहन में गांजा के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है।

जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है।

इसके साथ ही रायपुर पुलिस द्वारा रायपुर को नशा मुक्त बनाने हेतु नशे के विरूद्ध व्यापक जन-जागरूकता मुहिम ‘‘हैलो जिंदगी’’ का शुभारंभ दिनांक 15.07.2023 को करते हुए नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों के विरूद्ध रायपुर पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही कर इसे जड़ से समाप्त करने के सम्पूर्ण प्रयास करते हुए इस काले कारोबार में संलिप्त अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर उन पर कार्यवाही की जा रही है।

इसी तारतम्य में दिनांक 08.08.23 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट अंतर्गत गठित नारकोटिक्स सेल को सूचना प्राप्त हुई कि थाना धरसींवा क्षेत्रांतर्गत ग्राम कुंरा स्थित गांधी चौक पास एक चारपहिया वाहन में अपने पास गांजा रखे है तथा कही जाने के फिराक में है।

जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध श्री अभिषेक माहेश्वरी एवं नगर पुलिस अधीक्षक उरला श्री अविनाश मिश्रा द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी धरसींवा को सूचना की तस्दीक कर आरोपियों को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना धरसींवा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये चारपहिया वाहन एवं हुलिये के व्यक्तियों की पतासाजी कर चिन्हांकित कर पकड़ा गया।

पूछताछ में व्यक्तियो ने अपना नाम मेहतरू पाल एवं तुषार देवांगन निवासी रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके चारपहिया वाहन की तलाशी लेने पर वाहन में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके *कब्जे से कुल 04 किलो 650 ग्राम गांजा तथा घटना में प्रयुक्त चारपहिया वाहन सीजी/04/पीए/1245 जुमला कीमती लगभग 5,50,000/- रूपये जप्त* कर आरोपियों के विरूद्ध थाना धरसींवा में अपराध क्रमांक 370/23 धारा 20 बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।

*गिरफ्तार आरोपी -*

*01. मेहतरू पाल पिता स्व. अजीत पाल उम्र 77 साल निवासी नगर पंचायत कुरा गांधी चौक वार्ड क्र 03 थाना धरसींवा रायपुर।*

*02. तुषार देवांगन पिता रेखराज देवांगन उम्र 22 साल निवासी नेताजी चौक थाना आरंग रायपुर।*

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular