Monday, April 6, 2026
HomeUncategorizedचाकू की नोक पर बदमाशों ने 15 वर्षीय मासूम से की हैवानियत

चाकू की नोक पर बदमाशों ने 15 वर्षीय मासूम से की हैवानियत

हैदराबाद में 15 वर्षीय मासूम लड़की ये दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहां 8 बदमाशों ने लड़की के घर में घुसकर उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है।

उनमें से तीन लोगों ने लड़की के साथ हैवानियत की है, पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। घटना मीरपेट थाना क्षेत्र की है।

दरअसल, 15 साल की मासूम की माता-पिता की मौत हो चुकी है। जो 14 वर्षीय भाई के साथ रहती है। सोमवार की सुबह चाकुओं से लैस आठ लोग जबरन घर में घुस आए। उनमें से तीन लड़की को ऊपर ले गए,

जबकि अन्य ने उसके भाई और अन्य बच्चों को चाकू की नोक पर धमकाया। तीनों लोगों ने बारी-बारी से लड़की के साथ रेप किया। उसके भाई ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

DCP ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ सामूहिक बलात्कार और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। लड़की को मेडिकल जांच और उसका बयान दर्ज करने के लिए सखी सेंटर भेजा गया है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए हैं। इस बात की भी जांच की जा रही है कि क्या पीड़्रित परिवार के साथ आरोपियों की कोई पुरानी दुश्मनी तो नहीं थी?

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular