रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय के पिता श्याम जी पांडेय का निधन हो गया है। श्याम जी पांडेय का भिलाई इस्पात संयंत्र के सेक्टर 9 चिकित्सालय में इलाज के दौरान उन्होंने 92 वर्ष के उम्र में अपनी आखिरी सांस ली। उनके निधन की सूचना के बाद उनके परिजनों और भाजपाइयों में शोक की लहर है। बता दें कि श्याम जी पांडेय भिलाई इस्पात संयंत्र के स्कूलों में सेवानिवृत्त उप प्राचार्य थे।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पंडित श्याम पाण्डेय जी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बहन सरोज पाण्डेय जी के पिता, पंडित श्याम पाण्डेय जी के निधन की दुःखद खबर मिली। मां बम्लेश्वरी से प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को शांति और परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें।
