रायपुर। Raipur Crime Latest News कड़े के कानून के बाद भी प्रदेश की राजधानी रायपुर अपराध कम नहीं हो रहे हैं। आए दिन बदमाश लूटपाट, चाकूबाजी जैसे कई अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। लगातार बढ़ रही घटना को लेकर अब पुलिस भी परेशान हो गई है। इसी बीच खबर आ रही है कि बदमाशों ने एक पुलिस के जवान के साथ मारपीट की वारदात को अंजाम दिया है।
आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से राजधानी में अपराध बढ़ गया है। बीते दिन राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने युवकों पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे तीन युवक घायल हो गए। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने इस मामले को संज्ञान में ले लिया है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
