रायपुर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर रायपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे निजात अभियान के तहत अवैध शराब की बिक्री करने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया है।
9 अक्टूबर 2024 को थाना गोलबाजार पुलिस को सूचना मिली कि दाई कोरा भवन के पास एक महिला अवैध रूप से शराब रखे हुए है और बिक्री के लिए ग्राहक की तलाश कर रही है। पुलिस टीम ने मुखबीर द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर महिला को पकड़ लिया।
गिरफ्तार महिला की पहचान गुड़िया उर्फ अफसाना बी के रूप में हुई, जो मोतीबाग चौक, रायपुर की निवासी है। पुलिस ने उसकी तलाशी ली, जिसमें एक सफेद प्लास्टिक की बोरी में 110 पौवा देशी शराब (19.800 एमएल) बरामद की गई। जब उससे शराब रखने के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे गए, तो उसने कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया।
पुलिस ने गुड़िया उर्फ अफसाना बी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से बरामद शराब और बिक्री की रकम ₹330 जप्त की। उसके खिलाफ थाना गोलबाजार में आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
