रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने केरल, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, राजस्थान और पश्चिम बंगाल में होने वाले लोकसभा और विधानसभा उपचुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट के लिए सुनील सोनी को भाजपा ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है।
इन उपचुनावों का परिणाम आगामी लोकसभा चुनावों के दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, और भाजपा अपने प्रत्याशियों के चयन में काफी विचार-विमर्श कर रही है।
