रायगढ़ : खरसिया नगर पालिका के नव-निर्वाचित अध्यक्ष श्री कमल गर्ग और पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह भव्य तरीके से आयोजित किया गया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर प्रदेश के प्रमुख नेताओं और गणमान्य व्यक्तित्वों ने समारोह में भाग लिया और नए निर्वाचित प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं दीं।
खरसिया, नगर पालिका, शपथ ग्रहण समारोह समारोह में माननीय प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, माननीय उप मुख्यमंत्री अरुण साओ, राज्यसभा सांसद कुमार देवेंद्र प्रताप सिंह, सांसद राधेश्याम राठिया, नव-निर्वाचित अध्यक्ष कमल गर्ग, महापौर जीवर्धन चौहान, जिला अध्यक्ष अरूणधर दीवान, विजय अग्रवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गुरुपाल सिंह भल्ला,श्रीकांत सोमावार,सुभाष पांडेय सहित कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और गणमान्य लोग उपस्थित थे।
समारोह के दौरान, नव-निर्वाचित अध्यक्ष श्री कमल गर्ग ने नगर पालिका की उन्नति और विकास के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की और शहर के समग्र विकास के लिए विभिन्न योजनाओं को लागू करने की योजना साझा की। उन्होंने सभी पार्षदों से मिलकर कार्य करने का आह्वान किया और नागरिकों के लिए बेहतर सेवाएं प्रदान करने का संकल्प लिया।
यह शपथ ग्रहण समारोह खरसिया के विकास में एक नया अध्याय शुरू करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा, जिसमें सभी नेता और जनप्रतिनिधि मिलकर नगर के समग्र विकास के लिए काम करेंगे।
