Thursday, May 21, 2026
Homeरायपुरछत्तीसगढ़ में स्काउटिंग को मिलेगी नई दिशा और ऊर्जा : सांसद बृजमोहन...

छत्तीसगढ़ में स्काउटिंग को मिलेगी नई दिशा और ऊर्जा : सांसद बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ राज्य कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक आज रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता राज्य कार्यकारिणी अध्यक्ष एवं सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने की, जबकि संचालन राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव द्वारा किया गया।

बैठक में प्रदेश भर से आए स्काउटिंग प्रतिनिधियों ने भाग लिया और स्काउटिंग की वर्तमान स्थिति, आगामी योजनाओं तथा सामाजिक सेवा के नए आयामों पर गहन चर्चा की गई।

सेवा, अनुशासन और नेतृत्व की पाठशाला है स्काउटिंग: बृजमोहन अग्रवाल

अग्रवाल ने कहा कि स्काउटिंग केवल एक संगठन नहीं, बल्कि युवाओं के भीतर सेवा, अनुशासन, नेतृत्व और सामाजिक उत्तरदायित्व के संस्कार विकसित करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों को धरातल पर उतारने के लिए सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया।

गर्मी में पेयजल सेवा व स्वास्थ्य जागरूकता पर विशेष जोर

सांसद अग्रवाल ने ग्रीष्मकाल में पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने, जल जनित रोगों की रोकथाम तथा प्राथमिक चिकित्सा शिविरों के आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया। फिलहाल राज्य में 300 से अधिक पेयजल सेवा केंद्र स्काउट्स द्वारा संचालित किए जा रहे हैं।

संवेदनशील जिलों में स्काउटिंग का विस्तार

सुकमा, दंतेवाड़ा और बस्तर जैसे संवेदनशील जिलों में स्काउटिंग गतिविधियों को विशेष प्रोत्साहन देने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि जल्द ही जिला शिक्षा अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक आयोजित कर इस दिशा में ठोस कार्ययोजना बनाई जाएगी।

बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय:

19वीं राष्ट्रीय जंबूरी की तैयारियों की समीक्षा (परिवहन, आवास, भोजन आदि)
वर्ष 2025-26 के युवा एवं वयस्क कार्यक्रमों को मंजूरी
 राज्य मुख्यालय के कर्मचारियों के नियमितीकरण एवं वेतनमान
राज्यपाल अलंकरण समारोह (23 अप्रैल) की तैयारियाँ
राज्य प्रशिक्षण केंद्रों (झांकी-अभनपुर व झीपन-बलौदाबाजार) के विकास कार्य
 स्काउट्स एवं गाइड्स के लिए किट एवं ड्रेस वितरण योजना

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान की सराहना

राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव ने वर्ष भर की गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए ‘एक पेड़ माँ के नाम’ जैसे नवाचारों की सफलता पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में स्काउटिंग की गतिविधियाँ प्रारंभ हो चुकी हैं जिससे युवा वर्ग में सेवा भावना विकसित हो रही है।

बैठक में इनकी रही उपस्थिति

राज्य सचिव कैलाश सोनी, राज्य प्रशिक्षण आयुक्त शैलेन्द्र मिश्रा, सह सचिव शिवानी गणवीर, सरिता पांडेय, विजय यादव, देवेन्द्र साखरे, प्रतिमा ठाकरे झा, मुरली शर्मा सहित सभी जिला मुख्य आयुक्त एवं कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular