Monday, April 6, 2026
Homeरायपुरभारतीय सेना की वीरता पर गूंजा जयस्तंभ चौक, हुसैनी सेना ने आतिशबाजी...

भारतीय सेना की वीरता पर गूंजा जयस्तंभ चौक, हुसैनी सेना ने आतिशबाजी कर जताई खुशी

रायपुर। भारतीय सेना द्वारा दुश्मन देश पाकिस्तान की सरहद के अंदर घुसकर किए गए सटीक हमले और वीरता के प्रदर्शन पर रायपुर में जश्न का माहौल देखने को मिला। रायपुर शहर जिला हुसैनी सेना की ओर से जयस्तंभ चौक पर जोरदार आतिशबाजी कर सेना के पराक्रम को सलाम किया गया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष आमिर खान कालू और रायपुर शहर अध्यक्ष सूफी ओवैस ने बताया कि, “भारतीय सेना ने एक बार फिर दिखा दिया है कि हिंदुस्तान की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को अब बख्शा नहीं जाएगा। सेना ने पाकिस्तान के अंदर घुसकर जिस सटीकता से हमला किया, उसने देशवासियों का सिर गर्व से ऊँचा कर दिया है।”

आयोजन के दौरान ‘भारतीय सेना आगे बढ़ो’, ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ और ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ के नारे भी गूंजे, जिससे माहौल पूरी तरह देशभक्ति से भर गया।

इस कार्यक्रम में हुसैनी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहील रउफी साहब, रायपुर सीरत कमेटी के सदर सोहेल सेठी, छत्तीसगढ़ प्रभारी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शेख अमीन, एहतेशाम हुसैन, जफर इकबाल, मोहम्मद एजाज, अरशद कुरैशी, शेख अकरम, शाहनवाज, इकलाख खान, मोहम्मद सेफ, आशु भाई, नूर मेमन, शफीक खान, गोलू भाई, मोहम्मद जाकिर, मोहम्मद फारूक, रिजवान अहमद और मिर्जा शानू समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

सभी ने एक स्वर में कहा कि पूरा देश सेना के साथ खड़ा है और आतंक के खिलाफ यह निर्णायक लड़ाई अब रुकने वाली नहीं है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular