Sunday, April 5, 2026
Homeछत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटीदेशभक्ति का उदाहरण : सचिन पायलट दे रहे हैं सेना को रणनीतिक...

देशभक्ति का उदाहरण : सचिन पायलट दे रहे हैं सेना को रणनीतिक सहयोग, युद्ध की योजना में निभा रहे अहम भूमिका

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ के प्रभारी माननीय सचिन पायलट जी इन दिनों भारतीय सेना के हेडक्वार्टर में मौजूद हैं, जहां वे राष्ट्र की सुरक्षा और युद्ध रणनीति से जुड़ी महत्वपूर्ण योजनाओं में सेना का सहयोग कर रहे हैं।

गौरतलब है कि सचिन पायलट न केवल एक कुशल राजनेता हैं, बल्कि एक प्रशिक्षित पायलट भी हैं। उन्हें विभिन्न प्रकार के विमानों को उड़ाने का प्रशिक्षण प्राप्त है और वे वर्तमान में कैप्टन के रूप में सेवाएं दे रहे हैं।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पूरे देश को इस बात पर गर्व है कि उनका नेता केवल राजनीतिक मंच तक सीमित नहीं है, बल्कि मातृभूमि की रक्षा में सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।

यह उदाहरण देश के युवाओं और राजनेताओं के लिए प्रेरणा है कि राजनीति के साथ-साथ यदि देश की रक्षा में योगदान देने का अवसर मिले, तो पीछे नहीं हटना चाहिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular