Sunday, April 5, 2026
Homeबॉलीवुड‘रेड 2’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 150 करोड़ क्लब की...

‘रेड 2’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 150 करोड़ क्लब की ओर तेज़ रफ्तार

रायपुर। अजय देवगन की थ्रिलर फिल्म ‘रेड 2’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के 12वें दिन भी फिल्म ने 5 करोड़ रुपये की कमाई करते हुए अपने कुल कलेक्शन को 125.75 करोड़ रुपये तक पहुंचा दिया है। सिर्फ 40-50 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म न केवल लागत निकाल चुकी है, बल्कि अब 150 करोड़ क्लब की ओर तेज़ी से बढ़ रही है।

 अन्य फिल्मों की धीमी रफ्तार

वहीं दूसरी ओर, अक्षय कुमार की ‘केसरी 2’ 25 दिन बाद भी 100 करोड़ क्लब से दूर है। फिल्म ने सोमवार को केवल 70 लाख रुपये कमाए और अब तक का कुल कलेक्शन 87.50 करोड़ रुपये रहा।

साउथ की चर्चित फिल्मों में से ‘हिट 3’ (नानी स्टारर) ने सोमवार को 8 लाख और ‘रेट्रो’ (सूर्या स्टारर) ने 61 लाख रुपये की कमाई की। इनके कुल कलेक्शन क्रमशः 72.48 करोड़ और 58.01 करोड़ रुपये हो चुके हैं।

 ‘रेड 2’ को फायदा, बड़ी रिलीज़ का नहीं है दबाव

आगामी सप्ताहों में कोई बड़ी फिल्म रिलीज़ नहीं हो रही है, जिसका सीधा फायदा ‘रेड 2’ को मिल सकता है। विश्लेषकों के अनुसार, फिल्म के 150 करोड़ पार करने की संभावना प्रबल है, जिससे यह 2025 की सबसे सफल फिल्मों में शुमार हो सकती है।

बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट – 13 मई 2025 तक:

फिल्म कुल कलेक्शन सोमवार की कमाई
रेड 2 ₹125.75 करोड़ ₹5 करोड़
केसरी 2 ₹87.50 करोड़ ₹0.70 करोड़
हिट 3 ₹72.48 करोड़ ₹0.08 करोड़
रेट्रो ₹58.01 करोड़ ₹0.61 करोड़
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular