बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ अपने बेहद खास रिश्ते पर खुलकर बात की। अनन्या ने बताया कि शाहरुख सिर्फ उनके सबसे अच्छे दोस्त सुहाना खान के पिता नहीं हैं, बल्कि उनके लिए एक दूसरे पिता जैसे हैं।
अनन्या ने कहा, “शाहरुख सर हमारे ताइक्वांडो टूर्नामेंट्स और खेल दिवस में भी मौजूद रहते थे। वह हमारे जीवन के हर पहलू में शामिल रहे हैं। आज भी वह हमसे पूछते हैं कि हम क्या कर रहे हैं और हमेशा जुड़े रहते हैं।”
उन्होंने आगे कहा, “जब वह आपसे बात करते हैं तो आपको महसूस होता है कि आप दुनिया के सबसे खास इंसान हैं। वह एक ऐसे व्यक्ति हैं जिन जैसा कोई नहीं है।”
अनन्या ने अपने बचपन की यादें साझा करते हुए कहा, “हम सभी उनके साथ आईपीएल मैच देखने जाया करते थे। इंडस्ट्री में सुहाना और शनाया ही मेरी सबसे करीबी दोस्त हैं, और हम हर चीज़ शेयर करते हैं।”
वर्कफ्रंट पर अनन्या की दमदार मौजूदगी
अनन्या पांडे ने साल 2019 में फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। हाल ही में वह फिल्म ‘केसरी 2’ में वकील दिलरीत गिल की भूमिका में नजर आईं। इसके अलावा वे अमेज़न प्राइम की वेब सीरीज़ ‘कॉल मी बे’ में भी दर्शकों को इम्प्रेस कर चुकी हैं।
