
रायपुर। देश के अग्रणी व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने आज केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) रायपुर द्वारा आयोजित ‘फिट इंडिया कार्यक्रम’ में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में कैट के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन अमर पारवानी, प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जैन, प्रदेश महामंत्री सुरिंदर सिंह, तथा प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने सहभागिता दी और आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया।
फिट इंडिया साइकिल मैराथन का आयोजन
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पराग बोरकर, प्रधान आयुक्त, सीजीएसटी रायपुर ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि“इस साइकिल मैराथन का उद्देश्य नागरिकों को स्वास्थ्य, फिटनेस, जीएसटी और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। ऐसे आयोजन सामाजिक एकता और जागरूकता का मजबूत माध्यम बनते हैं।”
कैट ने जताया आभार
कैट के प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जैन ने जीएसटी विभाग को इस आयोजन में शामिल करने हेतु आभार प्रकट करते हुए कहा:“ऐसे आयोजन विभाग और व्यापारियों के बीच विश्वास और सहयोग को मजबूत करते हैं।”
कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य लोग
इस अवसर पर कैट, युवा कैट, तथा विभिन्न व्यापारिक और कर सलाहकार संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। प्रमुख अतिथियों में शामिल रहे:
-
पराग बोरकर, प्रधान आयुक्त, सीजीएसटी रायपुर
-
सुधाकर पांडेय, एडिशनल कमिश्नर
-
मिर्जा शाहिद बेग, एल एन त्रिपाठी, के के बरिहा (सहायक आयुक्त)
-
सतीश दुबे, प्रशिक्षक, स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया
-
कैट के पदाधिकारी: विक्रांत राठौर, सुरिंदर सिंह, अजय अग्रवाल
