Sunday, April 5, 2026
Homeछत्तीसगढ़सांसद बृजमोहन अग्रवाल के पिता रामजीलाल अग्रवाल का निधन, अंतिम यात्रा रविवार...

सांसद बृजमोहन अग्रवाल के पिता रामजीलाल अग्रवाल का निधन, अंतिम यात्रा रविवार को

रायपुर। वरिष्ठ समाजसेवी, प्रख्यात गौसेवक और रायपुर के प्रतिष्ठित अग्रवाल परिवार के वरिष्ठ सदस्य रामजीलाल अग्रवाल का शनिवार को निधन हो गया। वे 96 वर्ष के थे और लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन से रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में सामाजिक और धार्मिक क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।

रामजीलाल अग्रवाल, सांसद व पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के पिता थे। वेसावित्री देवी अग्रवाल के पति, अग्रवाल सभा रायपुर अध्यक्ष विजय अग्रवाल, योगेश अग्रवाल, यशवंत अग्रवाल के पिता, और विष्णु अग्रवाल के भाई थे। इसके अतिरिक्त वे पूरनलाल, राजेंद्र प्रसाद, कैलाश और अशोक अग्रवाल के चाचा तथा देवेंद्र और गणेश अग्रवाल के ताऊजी थे।

सादा जीवन, सेवा और समर्पण के प्रतीक

रामजीलाल अग्रवाल को सादा जीवन और उच्च विचारों के लिए जाना जाता था। वे जीवनभर गौसेवा, जनसेवा और सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहे। वे अग्रवाल समाज के राष्ट्रीय संरक्षक भी थे और समाज में उनकी पहचान एक मार्गदर्शक के रूप में थी।

अंतिम यात्रा रविवार को

उनकी अंतिम यात्रा रविवार, 25 मई को सुबह 10 बजे उनके निवास रामजी वाटिका, मौलश्री विहार, वीआईपी रोड, रायपुर से निकलेगी। उनका अंतिम संस्कार मारवाड़ी श्मशान घाट, रायपुर में किया जाएगा।

शोक संवेदनाएं

रामजीलाल जी के निधन पर विभिन्न सामाजिक संगठनों, धार्मिक संस्थाओं और राजनीतिक नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है और उन्हें एक प्रेरणादायक व्यक्तित्व बताया है। उनकी सरलता, सेवा भाव और मानवता के प्रति समर्पण को समाज हमेशा याद रखेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular