Sunday, April 5, 2026
HomeRaj Chakar Newsभाजपा नेता मनोहरलाल धाकड़ का महिला संग आपत्तिजनक वीडियो वायरल, पार्टी ने...

भाजपा नेता मनोहरलाल धाकड़ का महिला संग आपत्तिजनक वीडियो वायरल, पार्टी ने जताई नाराजगी

भारतीय जनता पार्टी के नेता मनोहरलाल धाकड़ एक बार फिर विवादों में हैं। बुधवार को सोशल मीडिया पर उनका एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल हो गया, जिसमें वे एक महिला के साथ कार में आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रहे हैं। यह वीडियो दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेसवे का बताया जा रहा है।

वीडियो में दिख रही सफेद रंग की कार का रजिस्ट्रेशन नंबर MP-14-CC-4782 है, जो परिवहन विभाग के अनुसार मनोहरलाल धाकड़ के नाम पर पंजीकृत है। घटना के बाद जब मीडिया ने उनसे संपर्क करने की कोशिश की, तो उनका मोबाइल फोन बंद मिला।

इस प्रकरण को लेकर आम जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखने को मिल रही है। भाजपा के मंदसौर जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा, “मामला मेरे संज्ञान में है। पार्टी ऐसे कृत्यों की न तो जरूरत समझती है और न ही सहन करेगी। वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है। धाकड़ भाजपा के प्राथमिक सदस्य नहीं हैं, संभवतः ऑनलाइन सदस्य हो सकते हैं।”

जानकारी के अनुसार, मनोहरलाल धाकड़ की पत्नी वर्तमान में मंदसौर जिला पंचायत के वार्ड क्रमांक 8 से भाजपा समर्थित सदस्य हैं। इस पूरे मामले ने भाजपा की स्थानीय इकाई पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

प्रशासन और पार्टी संगठन दोनों ही मामले की गंभीरता से जांच में जुट गए हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा नैतिक और राजनीतिक जवाबदेही की मांग की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular