केंद्र सरकार ने प्राइवेट सेक्टर के करोड़ों कर्मचारियों को एक बड़ी राहत देते हुए EPF (कर्मचारी भविष्य निधि) पर 8.25% सालाना ब्याज दर को मंजूरी दे दी है। यह ब्याज दर वित्त वर्ष 2024-25 के लिए लागू की गई है, जिससे देशभर में 7 करोड़ से ज्यादा EPF खाताधारकों को सीधा लाभ मिलेगा।
क्या है फैसला?
श्रम मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, वित्त मंत्रालय ने इस दर को स्वीकृति दे दी है। यह वही दर है जिसका प्रस्ताव EPFO ने 28 फरवरी 2025 को किया था और अब यह आधिकारिक रूप से लागू हो गई है।
जल्द खातों में आएगी ब्याज की राशि
श्रम मंत्रालय द्वारा EPFO को पत्र भेजकर निर्देश दे दिए गए हैं कि नए ब्याज दर के अनुसार 2024-25 के लिए तय ब्याज की रकम जल्द खातों में जमा की जाए।
क्या था पिछला रिकॉर्ड?
गौरतलब है कि पिछले वित्त वर्ष (2023-24) में भी EPF पर 8.25% की ब्याज दर ही लागू थी। इस बार इसे बदलाव किए बिना बरकरार रखा गया है।
इसका क्या होगा असर?
-
कर्मचारियों के रिटायरमेंट फंड में वृद्धि
-
बचत और निवेश के प्रति बढ़ेगा विश्वास
-
मुद्रास्फीति के बीच स्थिर रिटर्न देने वाला भरोसेमंद साधन
