Monday, April 6, 2026
Homeछत्तीसगढ़रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वीर सावरकर की जयंती पर...

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वीर सावरकर की जयंती पर किया नमन

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में महान स्वतंत्रता सेनानी वीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, विधायक धरमलाल कौशिक सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि वीर सावरकर का जीवन मातृभूमि की सेवा, आत्मबलिदान और राष्ट्र निर्माण के लिए पूर्णतः समर्पित था। वे न केवल स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी सेनानी थे, बल्कि एक दूरदर्शी विचारक, लेखक, इतिहासकार और समाज सुधारक के रूप में भी उन्होंने अमिट छाप छोड़ी। उन्होंने सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ खुलकर आवाज़ उठाई और आधुनिक भारत की नींव मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सेल्युलर जेल में बिताए गए सावरकर के कठोरतम वर्ष उनके अदम्य साहस और मानसिक दृढ़ता का परिचायक हैं, और उनका बलिदान भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में अंकित है।

मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों से आह्वान करते हुए कहा कि हमें वीर सावरकर के विचारों और मूल्यों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र सेवा को अपना परम धर्म बनाना चाहिए। उनका जीवन हर भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत है और हमें उनके आदर्शों को अपनाकर देश के विकास में योगदान देना चाहिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular