Sunday, April 5, 2026
HomeRaipur policeप्रेम प्रसंग में की गई हत्या, आरोपी तरुण दास मानिकपुरी चंद घंटों...

प्रेम प्रसंग में की गई हत्या, आरोपी तरुण दास मानिकपुरी चंद घंटों में गिरफ्तार

रायपुर। थाना तिल्दा-नेवरा क्षेत्र में 5 अगस्त को घटित एक हत्या की गुत्थी को पुलिस ने महज कुछ घंटों में सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रेम संबंधों में विवाद के चलते आरोपी तरुण दास मानिकपुरी ने 60 वर्षीय महिला छीता निर्मलकर की नृशंस हत्या कर दी थी। आरोपी को एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट एवं थाना तिल्दा नेवरा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार किया गया।

हत्या की जानकारी और प्रारंभिक जांच

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतिका के भतीजे रूपेन्द्र निर्मलकर ने थाना में सूचना दी थी कि उसकी बुआ छीता निर्मलकर वार्ड क्रमांक 14, नेवरा स्थित अपने मकान में मृत अवस्था में मिली हैं। शव खाट पर पड़ा था और सिर पर गंभीर चोट के निशान तथा खून फैला हुआ था।

मृतिका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि उनकी मृत्यु सिर में चोट और गला दबाने के कारण दम घुटने से हुई है। मामले में थाना तिल्दा नेवरा में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 332/25, धारा 103(1) BNS के तहत हत्या का अपराध दर्ज किया गया।

शीघ्र गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित

घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) कीर्तन राठौर, एएसपी क्राइम संदीप मित्तल, सीएसपी विधानसभा वीरेन्द्र चतुर्वेदी, थाना प्रभारी रमाकांत तिवारी व अन्य अधिकारियों के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

टीम द्वारा घटनास्थल का गहन निरीक्षण, स्थानीय लोगों से पूछताछ और CCTV फुटेज का अवलोकन किया गया। इसी दौरान जानकारी मिली कि तरुण दास मानिकपुरी मृतिका के घर अक्सर आता-जाता था और घटना के दिन उसे आखिरी बार वहां से निकलते देखा गया।

पूछताछ में खुला हत्या का राज

गिरफ्तारी के बाद आरोपी तरुण दास मानिकपुरी (उम्र 33) ने स्वीकार किया कि उसका मृतिका से प्रेम संबंध था। 4 अगस्त की रात किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। गुस्से में आकर आरोपी ने लकड़ी के बत्ते से सिर पर वार किया और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लकड़ी का बत्ता भी जब्त कर लिया है। आरोपी के विरुद्ध विधिवत कार्रवाई की गई है।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण:

  • नाम: तरुण दास मानिकपुरी

  • पिता का नाम: राजकुमार मानिकपुरी

  • उम्र: 33 वर्ष

  • पता: वार्ड क्रमांक 14, कॉलेज रोड, नेवरा, थाना तिल्दा नेवरा, जिला रायपुर

सफल कार्रवाई में शामिल अधिकारीगण:

  • थाना तिल्दा नेवरा: निरीक्षक रमाकांत तिवारी, उपनिरीक्षक विकास देशमुख, सउनि. शंकर लाल वर्मा, आरक्षक संदीप सिंह, दीपक सेन, पूजा वर्मा आदि।

  • एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट: निरीक्षक परेश पाण्डेय, सउनि. गेंदूराम नवरंग, आरक्षक कृपा सिंधु पटेल, पुष्पराज परिहार, अमित कुमार, प्रकाश पात्रे, शिवम द्विवेदी, गौरीशंकर साहू आदि।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular