रायपुर। आज मंगलवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से विशेष फलदायक साबित हो सकता है, खासकर वृषभ, मिथुन और तुला राशि के जातकों के लिए। चंद्रमा का गोचर आज कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में हो रहा है। साथ ही पूर्वाभाद्रपद के उपरांत उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में चंद्रमा का संचार, मंगल के साथ समसप्तक योग और गुरु के साथ केंद्र योग का निर्माण कर रहा है। ऐसे में आज कई राशियों के जीवन में सुखद बदलाव की संभावना है।
मेष राशि:
चंद्रमा द्वादश भाव में और मंगल छठे भाव में स्थित हैं। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं जैसे पेट या पित्त की शिकायत हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों पर कार्य का दबाव रहेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक जीवन संतुलित रहेगा।
वृषभ राशि:
आज का दिन सामान्य से शुभ की ओर अग्रसर है। पारिवारिक और वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। व्यापार में लाभ के योग हैं। नए आय के स्रोत खुल सकते हैं। लव लाइफ संतुलित रहेगी। सरकारी मामलों में सफलता, पर कोर्ट-कचहरी के मामलों में सावधानी जरूरी।
मिथुन राशि:
कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता मिल सकती है। निवेश से लाभ की संभावना है। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में लाभ मिलेगा। कोर्ट केस में भी पक्ष मजबूत रहेगा। वाद-विवाद में सफलता मिलने की प्रबल संभावना।
कर्क राशि:
नए प्रोजेक्ट का मौका मिलेगा। शेयर बाजार या व्यापार से अच्छा लाभ हो सकता है। लव लाइफ में रोमांस और खुशियों की संभावना। कोई बड़ी इच्छा पूरी हो सकती है, शुभ सूचना भी मिलेगी।
सिंह राशि:
दिन मिश्रित रहेगा। भावनाओं पर नियंत्रण जरूरी है। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा लेकिन कामकाज में तनाव रह सकता है। अनावश्यक खर्च से बचें। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।
कन्या राशि:
मानसिक उलझनों और स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं से दिन प्रभावित हो सकता है। अचानक खर्च की संभावना है। निवेश सोच-समझकर करें। लव लाइफ में मतभेद की आशंका।
तुला राशि:
बहुत ही शुभ दिन रहेगा। करियर में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। व्यापार में प्रगति के योग हैं। छात्रों के लिए समय अनुकूल रहेगा। प्रेम संबंधों में मिठास आएगी। संतान से सुख मिलेगा।
वृश्चिक राशि:
थोड़े प्रयास में बड़ी सफलता के योग हैं। शत्रुओं से सावधान रहें। पारिवारिक तालमेल अच्छा रहेगा। आर्थिक रूप से दिन अच्छा रहेगा। विद्यार्थी प्रतियोगिता में सफल हो सकते हैं। नौकरी बदलने के इच्छुक लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है।
धनु राशि:
दिन मिलाजुला रहेगा। पुराने कार्यों को पूरा करें। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी की सेहत पर ध्यान देना होगा। खर्च अधिक रहेगा लेकिन कार्य यात्रा सफल होगी।
मकर राशि:
चंद्रमा तीसरे भाव में – कार्य में सफलता, इच्छाओं की पूर्ति और सामाजिक मान-सम्मान के संकेत। भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में सामंजस्य बढ़ेगा। वाहन चलाते समय सतर्क रहें।
कुंभ राशि:
मिश्रित दिन। वाणी और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। क्रोध से बचें। आर्थिक लाभ के लिए प्रयास बढ़ाने होंगे। तकनीकी और सामाजिक क्षेत्र से लाभ संभव।
मीन राशि:
बहुत अच्छा दिन। कार्यों में सफलता और पुराने निवेश से लाभ। कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में मधुरता। पिता की सेहत का ध्यान रखें। रुके हुए कार्य पूरे होंगे।
