Tuesday, April 7, 2026
Homeदेशवोट चोरी के खिलाफ देशभर में आंदोलन तेज, विपक्ष ने उठाई पारदर्शी...

वोट चोरी के खिलाफ देशभर में आंदोलन तेज, विपक्ष ने उठाई पारदर्शी डिजिटल वोटर लिस्ट की मांग

देश में चुनावी पारदर्शिता को लेकर एक नई बहस छिड़ गई है। नेता प्रतिपक्ष की अगुवाई में एक राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरुआत की गई है, जिसमें चुनाव आयोग से पारदर्शी डिजिटल वोटर लिस्ट जारी करने की माँग की जा रही है।

राहुल गांधी ने स्पष्ट रूप से कहा कि,हमारा वोट – हमारा अधिकार है, और इसकी रक्षा करना हम सबकी जिम्मेदारी है। अगर लोकतंत्र को मजबूत बनाना है तो वोटिंग प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता होनी चाहिए।

इस अभियान के तहत जनता से आग्रह किया गया है कि वे votechori.in/ecdemand वेबसाइट पर जाकर इस मांग को समर्थन दें, और 9650003420 पर मिस्ड कॉल देकर अभियान का हिस्सा बनें।

 आंदोलन के मुख्य बिंदु:

  • डिजिटल वोटर लिस्ट को सार्वजनिक करना, जिससे किसी भी तरह की हेरफेर और फर्जीवाड़े की संभावनाओं को रोका जा सके।

  • आम नागरिकों को अपने अधिकार के प्रति जागरूक करना और वोटर डेटा में पारदर्शिता सुनिश्चित करना।

  • निर्वाचन आयोग से जवाबदेही की मांग करना कि आखिर क्यों अब तक पारदर्शी वोटर लिस्ट आम जनता के लिए सुलभ नहीं है।

 जनता का समर्थन बढ़ता हुआ

इस आंदोलन को सोशल मीडिया पर भी भारी समर्थन मिल रहा है। #VoteChoriKeKhilaf और #DigitalVoterList जैसे हैशटैग ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे हैं। लोग इसे लोकतंत्र की रक्षा के लिए जनआंदोलन बता रहे हैं।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि चुनाव आयोग इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाता, तो यह मुद्दा आगामी चुनावों में बड़ा जनमत तैयार कर सकता है।

कैसे जुड़ें अभियान से?
 votechori.in/ecdemand
 मिस्ड कॉल दें: 9650003420

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular