अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छूटे हुए सभी व्यक्तियों को नवीन पंजीयन करने के लिए मॉप-अप-राउंड चलाया जा रहा है। इसके तहत आगामी 17 अक्टूबर तक पोर्टल खोला गया है। इससे सभी अन्य पिछड़ा वर्ग के शासकीय अधिकारी, कर्मचारी भी इस अवधि में स्वयं और अपने परिवार के सदस्यों का पंजीयन करा सकेंगे। कलेक्टोरेट से मिली जानकारी के मुताबिक पोर्टल में नवीन पंजीयन के लिए वेब पोर्टल cgqdc.in login एवं मोबाइल एप cgqdc पर भी उपलब्ध है। इस पर संबंधित व्यक्ति स्वयं तथा अपने परिवार के सदस्यों का पंजीयन कर सकते हैं।
धमतरी : अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छूटे हुए लोगों का मॉप-अप-राउंड में डेटा 17 अक्टूबर तक किया जा सकेगा दर्ज
RELATED ARTICLES
