Saturday, April 11, 2026
HomeUncategorizedउत्तर बस्तर कांकेर : पंचायतों के उपचुनाव हेतु निर्वाचक नामावली तैयार करने...

उत्तर बस्तर कांकेर : पंचायतों के उपचुनाव हेतु निर्वाचक नामावली तैयार करने समय अनुसूची जारी

छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायतों के उप निर्वाचन 2022 कराए जाने हेतु 1 जनवरी 2022 की प्रतिनिर्देश से फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार करने के लिए कार्यक्रम (समय अनुसूची) निर्धारित किया गया है। प्रथम चरण में जारी कार्यक्रम अनुसार 07 अक्टूबर 2022 शुक्रवार तक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की नियुक्ति, प्रारंभिक प्रारूप निर्वाचक नामावली तैयार करने हेतु कर्मचारियों का नियुक्ति एवं प्रशिक्षण, आधार पत्रक तैयार करने वाले कर्मचारी तथा दावे आपत्ति प्राप्त करने वाले प्राधिकृत कर्मचारी द्वारा किये जाएंगे। भारत निर्वाचन आयोग की 1 जनवरी 2022 की स्थिति में तैयार विधानसभावार अद्यतन निर्वाचक नामावली की दो प्रतियां जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त करना और जनपद पंचायतवार भागों में बांटने की कार्यवाही की जावेगी तथा रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को जनपद पंचायतवार निर्वाचक नामावली उपलब्ध कराया जायेगा। 11 अक्टूबर 2022 दिन मंगलवार तक प्रत्येक ग्राम पंचायत की प्रारंभिक निर्वाचक नामावली में सम्मिलित वार्डों का मौके पर मिलान, सत्यापन कराना और आधार पत्रक तैयार करना तथा सूची में आवश्यक संशोधन कराया जायेगा। 12 अक्टूबर 2022 बुधवार तक प्रारंभिक निर्वाचक नामावली की आधार पत्रक अनुसार पीडीएफ ऑनलाईन सॉफ्टवेयर के माध्यम से तैयार कराना एवं मुद्रण कराना तथा जांच कराना, चेक लिस्ट की जांच में पाई गई त्रुटियां सुधार कराना एवं ग्राम पंचायतवार पीडीएफ तैयार कराना, दो प्रति मुद्रण कराना, रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा दोनों प्रति में हस्ताक्षर करना तथा पीडीएफ सहित दोनों प्रति निर्वाचक नामावली जिला निर्वाचन अधिकारी को उपलब्ध कराया जायेगा। जिला कार्यालय द्वारा जनपद पंचायतवार प्रारंभिक निर्वाचक नामावली अनुबंधित मुद्रणालयों को मुद्रण हेतु सौंपा जायेगा। 13 अक्टूबर 2022 गुरुवार तक जनपद पंचायत वार मुद्रित निर्वाचक नामावली प्राप्त करना और उन्हें रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को उपलब्ध कराया जायेगा। निर्वाचक नामावली प्रकाशन के संबंध में सूचना प्रारूप भेजा जायेगा।
इसी प्रकार द्वितीय चरण में 14 अक्टूबर 2022 शुक्रवार से निर्वाचक नामावली के संबंध में सार्वजनिक सूचना का प्रकाशन और दावे तथा आपत्तियां प्राप्त करने की शुरुआत की जायेगी। 21 अक्टूबर 2022 शुक्रवार अपरान्ह 3 बजे तक दावे आपत्तियां प्राप्त करने की अंतिम तारीख व समय निर्धारित किया गया है। 26 अक्टूबर 2022 बुधवार को प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का निपटारे का अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। 27 अक्टूबर 2022 गुरुवार को प्रारूप क-1 में रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को दावा प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि होगी। 01 नवंबर 2022 मंगलवार को प्रारूप का-1 में प्राप्त दावा का निराकरण करने की अंतिम तिथि, दावे आपत्तियों के निराकरण आदेश पारित होने के 5 दिवस के भीतर दावे आपत्तियों के निराकरण आदेश के विरुद्ध अपील करने की अंतिम तारीख निर्धारित किया गया है। 07 नवंबर 2022 सोमवार तक ग्राम पंचायतवार अनुपूरक सूचियों एवं पीडीएफ तैयार करना तथा पीडीएफ मुद्रण हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी को सौंपा जायेगा। 9 नवंबर 2022 बुधवार तक अनुपूरक सूचियां मूल प्रारंभिक सूचियों के साथ जोड़ा जायेगा। 10 नवंबर 2022 गुरुवार को निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा किया जायेगा। पंचायतों के उप निर्वाचन 2022 के लिए कांकेर जिले के पंचायतों में सरपंच के 04 और पंच के 84 पदों पर उप चुनाव करवाया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular