Saturday, April 11, 2026
HomeUncategorizedउत्तर बस्तर कांकेर : सामुदायिक भवन एवं टीना शेड निर्माण हेतु...

उत्तर बस्तर कांकेर : सामुदायिक भवन एवं टीना शेड निर्माण हेतु 33 लाख रुपये स्वीकृत

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना के मार्गदर्शिका में निहित निर्देशों एवं प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए विधानसभा क्षेत्र कांकेर के विधायक श्री शिशुपाल शोरी के अनुशंसा पर कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला द्वारा कांकेर विकासखंड के अंतर्गत सामुदायिक भवन एवं टीना शेड निर्माण के लिए 33 लाख रुपये स्वीकृत किया गया है। ग्राम पंचायत डोमाहर्रा, खमढोड़गी, दसपुर साहूपारा और मोहपुर पुराना पंचायत के पास टीना शेड निर्माण के लिए 20 लाख रूपये स्वीकृत किया गया है। इसी प्रकार ग्राम पंचायत भीरावाही खपरा पारा यादव पारा और मोदे टिकरापारा में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 13 लाख रुपये स्वीकृत किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular