Monday, April 6, 2026
HomeUncategorizedदिवाली से पहले छत्तीसगढ़ के इन कर्मचारियों को बड़ी सौगात, जारी हुआ...

दिवाली से पहले छत्तीसगढ़ के इन कर्मचारियों को बड़ी सौगात, जारी हुआ समयमान वेतनमान का आदेश

रायपुर: छत्तीसगढ़ कर्मचारियों को समयमान वेतनमान आदेश जारी प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने आज 421 अभियंताओं को उनके दीर्घकालीन सेवा योगदान का सम्मान करते हुए समयमान वेतन का लाभ प्रदान करने का आदेश जारी किया है।

इस आदेश के अंतर्गत 25 वर्ष की सेवा पूर्ण करने वाले 32 अभियंता, 10 वर्ष की सेवा पूर्ण करने वाले 388 अभियंता, और 08 वर्ष की सेवा पूर्ण करने वाले 01 अभियंता शामिल हैं। इन अभियंताओं में उप अभियंता, सहायक अभियंता, कार्यपालन अभियंता एवं अधीक्षण अभियंता शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि यह प्रकरण पिछले 4-5 वर्षों से लंबित था और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देशों के परिणामस्वरूप अब जाकर इन अभियंताओं को समयमान वेतन का लाभ मिल रहा है।

छत्तीसगढ़ कर्मचारियों को समयमान वेतनमान आदेश जारी ज्ञात हो कि अभियंताओं द्वारा उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा से मिलकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया गया था। उपमुख्यमंत्री ने अभियंताओं को आश्वासन दिया था कि उनकी समस्याओं का तत्काल निराकरण किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular