Sunday, April 5, 2026
Homeबड़ी खबरRAIPUR CRIME : फेसबुक पर हुई दोस्ती फिर एडिट कर युवती की...

RAIPUR CRIME : फेसबुक पर हुई दोस्ती फिर एडिट कर युवती की अश्लील फोटो किया वायरल, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर।  राजधानी में एक युवती की फोटो को एडिट करके अश्लील बनाने वाले युवक को गंज पुलिस ने मध्यप्रदेश गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि आरोपी शादीशुदा है, पुलिस के मुताबिक मध्यप्रदेश के भिंड निवासी आकाश रजक से शहर की एक युवती की फेसबुक के जरिए दोस्ती हो गई थी। इसके बाद दोनों में बातचीत होने लगी। इस दौरान युवती ने उसे अपना फोटो भेज दिया था।

इसके बाद आकाश ने उसे शादी करने का प्रस्ताव दिया। कुछ दिनों बाद युवती को उसके शादीशुदा होने का पता चला, तो उसने शादी करने से मना कर दिया। उससे बातचीत भी बंद कर दी। इससे युवक नाराज हो गया और उसने युवती की फोटो को एडिट करके अश्लील बना दिया। इसके बाद उसके रिश्तेदारों और अन्य लोगों भेज दिया। साथ ही सोशल मीडिया में भी वायरल कर दिया। इसकी शिकायत पर गंज पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular