रायपुर : छत्तीसगढ़ में नेताओं के वाहन लगातार सड़क हादसे का शिकार हो रहे है। दो दिन पहले कृषि मंत्री रामविचार नेताम की गाड़ी बेमेतरा में जेवरा के पास भीषण हादसे का शिकार हो गई थी। इस हादसे में मंत्री को गंभीर चोटें आई थी। उनका उपचार रायपुर के एक निजी अस्पताल में जारी है। इसी तरह मंत्री दयालदास बघेल और भाजपा की नेत्री हर्षिता पांडेय की गाड़ी भी दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी।
