
रायपुर। आज रविवार, 27 अप्रैल 2025 को ग्रहों की स्थिति कुछ विशेष संयोग लेकर आई है। चंद्रमा आज अश्विनी नक्षत्र में मेष राशि में संचार कर रहे हैं और साथ ही सूर्य भी मेष में स्थित हैं, जिससे शशि-आदित्य योग बन रहा है। इसके अलावा चंद्रमा से द्वादश भाव में शुक्र और बुध की युति के कारण अनफा योग का भी निर्माण हो रहा है। इस योग के प्रभाव से मेष, कन्या और तुला राशि के लोगों को आज विशेष लाभ मिल सकता है।
जानिए आपकी राशि के अनुसार आज का दिन कैसा रहेगा:
मेष: आज का दिन शानदार रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। निवेश लाभदायक होगा और परिवार का साथ मिलेगा।
वृषभ: परिवार व दोस्तों के साथ समय बीतेगा। व्यापार में वृद्धि होगी और नौकरी में सराहना मिलेगी। किसी पुरानी समस्या से छुटकारा भी संभव है।
मिथुन: सूर्यदेव की कृपा से लाभ के अवसर हाथ आएंगे। रुके हुए काम पूरे होंगे और सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
कर्क: खर्चों और वाणी पर नियंत्रण जरूरी है। दोस्तों के साथ मनोरंजन का समय मिलेगा लेकिन स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें।
सिंह: सूर्य-चंद्रमा की युति से भाग्य का साथ मिलेगा। निवेश से लाभ होगा और शुभ समाचार मिल सकता है।
कन्या: आज का दिन आनंददायक रहेगा। यात्रा सफल होगी, प्रेम जीवन में मधुरता आएगी और छात्रों को सफलता मिल सकती है।
तुला: हर प्रयास में सफलता के योग हैं। व्यापार में लाभ होगा और सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा।
वृश्चिक: गुरु की दृष्टि से शुभ समाचार मिलेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी लेकिन मानसिक तनाव बना रह सकता है।
धनु: कारोबार में लाभ होगा लेकिन पारिवारिक चिंता रह सकती है। यात्रा के योग बन सकते हैं।
मकर: दिन मिश्रित रहेगा। काम में बदलाव का विचार आ सकता है। भाइयों से सहयोग मिलेगा लेकिन विवादों से दूर रहें।
कुंभ: खर्चों पर नियंत्रण रखें। कमाई बनी रहेगी। सामाजिक कार्यों में भागीदारी और धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी।
मीन: पारिवारिक तालमेल अच्छा रहेगा। पुरानी स्वास्थ्य समस्या उभर सकती है। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा और बच्चों से खुशी मिलेगी।
विशेष टिप: आज के दिन अनफा योग विशेष रूप से मेष, कन्या और तुला राशि के लिए लाभकारी है। ऐसे में कोई बड़ा निर्णय लेना हो तो समय अनुकूल है।