रायपुर। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार 19 जुलाई 2025 को चंद्रमा मेष राशि में भरणी नक्षत्र में गोचर करेगा और सूर्य, पुष्य नक्षत्र में कर्क राशि में प्रवेश कर मंगल और गुरु के मध्य स्थित रहेंगे, जिससे ‘उभयचरी योग’ का निर्माण होगा। यह योग कई राशियों के लिए शुभ फलदायक सिद्ध हो सकता है। खासकर मेष, कर्क और मकर राशि के जातकों को आज विशेष लाभ और सफलता मिल सकती है।
राशि अनुसार आज का संक्षिप्त राशिफल:
मेष:
आज का दिन चुनौतियों से भरा हो सकता है। तकनीकी समस्याएं परेशान कर सकती हैं लेकिन धैर्य और समझदारी से समाधान मिलेगा। निजी जीवन में भी संयम जरूरी है। पिता और बड़े भाई से सहयोग मिलेगा।
वृषभ:
कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। विरोधियों से सावधान रहें और क्रोध पर नियंत्रण रखें। सेहत का ध्यान रखें। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा।
मिथुन:
खुशियों भरा दिन। कार्यक्षेत्र में लाभ, रिश्तों में मधुरता और प्रेम संबंधों में प्रगति। नए वाहन या घर का सामान खरीद सकते हैं।
कर्क:
दिन बेहद शुभ है। चंद्रमा के प्रभाव से लाभ के योग हैं। परिवार और दोस्तों का साथ मिलेगा। कोई रुका हुआ कार्य पूर्ण हो सकता है।
सिंह:
मन में उलझनें रह सकती हैं। पारिवारिक मामलों में समझदारी जरूरी। आर्थिक दृष्टि से बेहतर योजना बन सकती है।
कन्या:
सेहत में उतार-चढ़ाव रह सकता है। कार्यक्षेत्र में सजगता रखें। पिता से लाभ और सहयोग संभव।
तुला:
दिन लाभकारी है। मेहनत का फल मिलेगा लेकिन खर्चों पर नियंत्रण जरूरी। शाम मनोरंजनपूर्ण रहेगी।
वृश्चिक:
शुभ योग के कारण आज लाभ के कई अवसर मिल सकते हैं। बॉस की सराहना और व्यापार में सफलता संभव। निजी जीवन में खुशियां।
धनु:
कार्यक्षेत्र में लाभ होगा। परिवार और मित्रों के साथ अच्छा समय बितेगा। छोटी यात्रा भी संभव।
मकर:
बहुत ही शुभ दिन। सफलता, धन लाभ, नई चीजों की खरीदारी और पारिवारिक सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में थोड़ी सावधानी रखें।
कुंभ:
मिश्रित दिन। अधिक प्रयासों की जरूरत होगी। स्वास्थ्य और खर्चों पर ध्यान दें। शाम तक कोई खुशखबरी मिल सकती है।
मीन:
दिन अत्यंत शुभ। कार्य में सफलता और रिश्तों में मधुरता। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। सेहत और खर्च पर नियंत्रण जरूरी।
