Sunday, April 5, 2026
Homeराशिफलआज का राशिफल : मेष, वृषभ और तुला राशि को मिलेगा विशेष...

आज का राशिफल : मेष, वृषभ और तुला राशि को मिलेगा विशेष लाभ, जानिए सभी 12 राशियों का हाल

ज्योतिष विश्लेषण के अनुसार 31 जुलाई 2025 को चंद्रमा कन्या राशि से तुला राशि में गोचर करेगा। चित्रा नक्षत्र में चंद्रमा गुरु और शुक्र के साथ नवम-पंचम योग तथा सूर्य-बुध के साथ केंद्र योग बनाएंगे। यह योग कई राशियों के लिए शुभ लाभ लेकर आएगा। मेष, वृषभ और तुला राशि के जातकों को आज विशेष रूप से लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं आपकी राशि के अनुसार आज का दिन कैसा रहेगा

मेष राशि

शुभ योग का दिन।
दिन का दूसरा भाग राहत लेकर आएगा। धार्मिक कार्यों में भाग लेंगे, कानूनी मामले में सफलता मिल सकती है। प्रेम संबंध और वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

वृषभ राशि

अप्रत्याशित लाभ की संभावना।
परिवार की सलाह से कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यापार में रुका हुआ माल निकल सकता है। संतान से शुभ समाचार मिलेगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

मिथुन राशि

साहस और निर्णय का दिन।
कार्यस्थल पर उपलब्धि संभव है। व्यापार में लाभ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ समय बिताएंगे। कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

कर्क राशि

मिश्रित दिन।
सुबह कुछ उलझनें, लेकिन दोपहर के बाद लाभ और उन्नति। लेन-देन में सतर्क रहें। नौकरी में सराहना और वाहन सुख प्राप्त होगा।

सिंह राशि

लाभ और संतुष्टि का दिन।
चंद्रमा का गोचर लाभदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में सतर्क रहना जरूरी। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा, पिताजी से सहयोग मिलेगा। दीर्घकालीन निवेश फायदेमंद होगा।

कन्या राशि

स्वास्थ्य और संयम जरूरी।
सुबह स्वास्थ्य को लेकर सावधानी जरूरी। वाद-विवाद से बचें। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। पढ़ाई में ध्यान देने की आवश्यकता।

तुला राशि

साहसी निर्णय का फल।
सम्मान और प्रभाव में वृद्धि होगी। करियर में नया अवसर मिल सकता है। प्रेमी और परिवार से सहयोग मिलेगा। प्रॉपर्टी विवाद सुलझ सकता है।

वृश्चिक राशि

उन्नति और लाभदायक दिन।
नया काम शुरू कर सकते हैं। पिता से लाभ होगा। अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। आर्थिक उलझनों से राहत और यात्राएं संभव।

धनु राशि

कमाई में बढ़ोतरी।
बिजनेस में फायदा और पुराने काम पूरे होंगे। जीवनसाथी से संबंधित चिंता दूर होगी। सामाजिक कार्य में भाग ले सकते हैं।

मकर राशि

प्रबंधन और सफलता का दिन।
प्रभावी कार्यकुशलता से काम सफल होंगे। विरोधियों पर जीत मिलेगी। मनपसंद भोजन और धार्मिक गतिविधियों में भागीदारी संभव।

कुंभ राशि

बड़ा आर्थिक लाभ संभव।
आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा। अटका पैसा वापस मिल सकता है। पारिवारिक और ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। धन वृद्धि की संभावना।

मीन राशि

सुखद और सकारात्मक दिन।
कानूनी मामलों में सफलता। कारोबार में लाभ। विवादास्पद मुद्दों से बचें। प्रेमी के साथ घूमने का प्लान बन सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular