30 जुलाई 2025, बुधवार को चंद्रमा दिन-रात कन्या राशि में गोचर कर रहे हैं और हस्त नक्षत्र में संचार कर रहे हैं। इसी के साथ बुध आज सूर्य के साथ कर्क राशि में गोचर करते हुए बुधादित्य योग बना रहे हैं। चंद्रमा और बुध के बीच बन रहा राशि परिवर्तन योग आज विशेष प्रभाव डालेगा। ज्योतिषीय दृष्टि से आज का दिन मिथुन, कन्या और तुला राशि के जातकों के लिए अत्यंत शुभ माना जा रहा है।
आइए जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल –
मेष राशि:
बिजनेस में कुछ तकनीकी उलझनों से गुजरना पड़ सकता है। खर्चों में वृद्धि संभव है। धार्मिक आयोजनों में भागीदारी रहेगी। दिन के दूसरे भाग में आय का अच्छा अवसर मिलेगा। पार्टनरशिप में काम करना शुभ रहेगा।
वृषभ राशि:
सेहत सामान्य रहेगी। नौकरी में अनुकूलता का लाभ मिलेगा। सरकारी काम में सफलता की संभावना है। घर बदलने का विचार सफल हो सकता है। जोखिम भरे कार्यों से बचने की सलाह दी जाती है।
मिथुन राशि:
आज एक से अधिक स्रोत से लाभ मिलने के योग हैं। रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। संतान और भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा। आध्यात्मिक झुकाव बढ़ेगा। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।
कर्क राशि:
नई जिम्मेदारियां तनाव ला सकती हैं। अधिकारी आपके व्यवहार से नाराज हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में सतर्कता बरतें। लव लाइफ शुभ रहेगी। उधार देने-लेने से बचें।
सिंह राशि:
पुराने रुके हुए काम आज पूरे हो सकते हैं। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। किसी महत्वपूर्ण फैसले में माता की मदद लेनी पड़ सकती है। लव लाइफ में प्रेमी से गिफ्ट मिल सकता है।
कन्या राशि:
राशि में बने शुभ योग से सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। वाहन और लग्जरी चीजों की प्राप्ति हो सकती है। परिवार के मसलों को बाहरी व्यक्ति से साझा न करें। शिक्षा और प्रेम संबंधों में सफलता संभव है।
तुला राशि:
मित्रों और सगे-संबंधियों से मुलाकात होगी। फंसा हुआ धन मिल सकता है। तकनीकी कार्यों में सफलता मिलेगी। विरोधियों से सावधान रहें और वाद-विवाद से दूरी बनाए रखें।
वृश्चिक राशि:
विवाह चर्चा में सकारात्मक प्रगति होगी। उपहार में मूल्यवान वस्तु मिल सकती है। आत्मविश्वास बढ़ाएं और अपरिचितों पर भरोसा करने से बचें। बच्चों की सेहत को लेकर सतर्क रहें।
धनु राशि:
रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। घर के वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। वाणी और व्यवहार से लाभ मिलेगा। ससुराल पक्ष से सहयोग संभव है। पूर्व अनुभव आज काम आएगा।
मकर राशि:
धर्म और समाजसेवा में रुचि बढ़ेगी। खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है। किसी लंबी यात्रा का योग है। वरिष्ठ परिजन का आशीर्वाद मिलेगा। दिन समग्र रूप से अनुकूल रहेगा।
कुंभ राशि:
आय में वृद्धि के योग हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। राजनीतिक और सामाजिक संपर्क लाभकारी होंगे। आज पसंदीदा भोजन का आनंद ले पाएंगे।
मीन राशि:
कमाई और खर्च में संतुलन बना रहेगा। कार्यस्थल पर बाधाएं वरिष्ठों की मदद से दूर होंगी। किसी पुराने संपर्क से लाभ मिल सकता है। ननिहाल पक्ष से आर्थिक लाभ संभव है।
