
आज वैशाख माह की दशमी तिथि है और चंद्रमा मकर राशि में संचरण कर रहे हैं। ग्रह-नक्षत्रों की चाल कई राशियों के जीवन में नई उम्मीदें और कुछ के लिए सतर्कता का संकेत दे रही है। ज्योतिषाचार्य मानस शर्मा के अनुसार, आज का दिन कुछ राशि वालों के लिए अत्यंत लाभकारी रहेगा, वहीं कुछ को सावधानी के साथ कदम बढ़ाने की आवश्यकता है।
जानिए आज का राशिफल (Daily Horoscope) – प्रमुख राशियों के लिए संक्षेप में:
-
मेष (Aries): पारिवारिक जीवन में शुभ समाचार की संभावना। कार्यक्षेत्र में सफलता और सम्मान मिल सकता है। ससुराल पक्ष से वाद-विवाद की आशंका।
-
वृषभ (Taurus): व्यापार में बदलाव के संकेत। भाई-बहनों से मधुर संबंध। संपत्ति खरीदने के योग बन रहे हैं।
-
मिथुन (Gemini): सोच-समझकर निर्णय लें। परिवार में नए मेहमान का आगमन संभव। आर्थिक मामलों में सतर्कता रखें।
-
कर्क (Cancer): तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। पुराने मित्र से कोई मनमुटाव हो सकता है।
-
सिंह (Leo): काम में व्यस्तता बनी रहेगी। परिवार के साथ यात्रा के योग। कार्यक्षेत्र में प्रमोशन संभव।
-
कन्या (Virgo): पारिवारिक सुख मिलेगा। संतान के कारण हर्ष का माहौल बनेगा। रुका धन प्राप्त हो सकता है।
-
तुला (Libra): पढ़ाई में ध्यान देने की जरूरत। पुराने लेनदेन पूरे हो सकते हैं। वाहन सावधानी से चलाएं।
-
वृश्चिक (Scorpio): दिन आनंददायक रहेगा। जीवनसाथी को नई नौकरी मिलने के संकेत। प्रतियोगिता में सफलता के योग।
-
धनु (Sagittarius): कठिनाइयां रहेंगी। समझदारी से काम लें। ससुराल से आर्थिक लाभ संभव।
-
मकर (Capricorn): उर्जा से भरे रहेंगे। प्रमोशन के योग। संपत्ति संबंधित निर्णय सोच-समझकर लें।
-
कुंभ (Aquarius): धन लाभ के प्रबल योग। कार्यों में सफलता। संतान के लिए बेहतर समय।
-
मीन (Pisces): शारीरिक परेशानी हो सकती है। व्यापार में घाटे की आशंका। निर्णयों में सावधानी बरतें।